Trending

Tatkal Ticket Booking: दीवाली पर घर जाने के लिए नहीं मिली कन्फर्म टिकट? तत्काल में ऐसे करें बुकिंग

Tatkal Ticket Booking: दीवाली पर घर जाने के लिए नहीं मिली कन्फर्म टिकट? तत्काल में ऐसे करें बुकिंग

दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा? त्योहारों के दौरान ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ जाती है।

ऐसे में तत्काल टिकट आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसके लिए सही समय पर बुकिंग करना और जरूरी जानकारियां पहले से तैयार रखना बेहद जरूरी है।

भारतीय रेलवे (IRCTC) यात्रियों को तत्काल (Tatkal train ticket) कोटे के तहत सीमित सीटें उपलब्ध कराता है। इन टिकटों की बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले खुलती है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो जान लीजिए तत्काल टिकट बुक करने का सही समय, ऑनलाइन बुकिंग का तरीका और इससे जुड़े जरूरी नियम।

तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग क्या है?

तत्काल टिकट की बुकिंग (Tatkal train ticket booking) ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने की तारीख के एक दिन पहले खुलती है। AC और नॉन-AC क्लास के लिए बुकिंग का समय अलग-अलग होता है।

  • AC क्लास: सुबह 10 बजे से
  • स्लीपर और अन्य नॉन-AC क्लास: सुबह 11 बजे से

उदाहरण के लिए, अगर आपकी ट्रेन 29 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना हो रही है, तो तत्काल कोटे की बुकिंग 28 अक्टूबर को खुलेगी। ध्यान रखें कि यह तारीख ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने के आधार पर तय होती है, न कि जरूरी तौर पर आपके बोर्डिंग स्टेशन की तारीख के हिसाब से।

IRCTC से ऐसे बुक करें तत्काल टिकट (how to book train tatkal ticket)

अगर आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
2. यात्रा की तारीख, कहां से कहां तक जाना है और अपनी पसंद की ट्रेन तय रखें।
3. ट्रेन और यात्रा की क्लास चुनें। इसके बाद कोटा में Tatkal का विकल्प चुनें।
4. उपलब्धता चेक करके बुकिंग के विकल्प पर क्लिक करें।
5. यात्रियों का नाम, उम्र और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
6. पेमेंट के लिए उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनकर भुगतान पूरा करें।
7. टिकट बुक होने के बाद PNR नंबर और टिकट का स्टेटस जरूर चेक करें।

त्योहारों में सीटें तेजी से भर सकती हैं, इसलिए बुकिंग शुरू होने से पहले ही लॉगिन कर लेना और यात्रियों की जानकारी तैयार रखना फायदेमंद हो सकता है

Share