India

8,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला Vivo का पावरफुल स्मार्टफोन

8,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला Vivo का पावरफुल स्मार्टफोन

वीवो भारत में Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पिछले महीने चीन में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को लॉन्च किया है। अब ये स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन नवंबर में इंडिया में एंट्री करेगा। Vivo X500 सीरीज नवंबर में इंडिया में लॉन्च होगी।

SmartPrix ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन भारत में नवंबर के अंत में लॉन्च हो सकते हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि, वीवो ने फिलहाल इन्हें लॉन्च किए जाने को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में आज लॉन्च होने हैं।

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X500 सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन MediaTek के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही Vivo के स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ इंडियन मार्केट में बिक्री के लिएउपलब्ध होंगे। Vivo X500 को मीडियाटेक के Dimensity 9600M प्रोसेसर और प्रो लाइनअप के दोनों फोन Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन्सVivo X500Vivo X500 ProVivo X500 Pro Max
प्रोसेसरDimensity 9600MDimensity 9600 ProDimensity 9600 Pro
डिस्प्ले6.59-inch 1.5K 144 Hz6.36-inch 1.5K 144 Hz LTPO6.85-inch 2K 144 Hz
प्राइमरी कैमरा50 MP50 MP LYT-L910 LOFIC ZEISS sensor50 MP LYT-L910 LOFIC ZEISS sensor
टेलीफोटो सेंसर64 MP ZEISS 3.1x periscope64 MP ZEISS periscope (3.5x)200 MP ZEISS periscope (3.5x)
अल्ट्रावाइड कैमरा50 MP50 MP50 MP
फ्रंट कैमरा50 MP50 MP50 MP
बैटरी7,500mAh6,510mAh8,000mAh
चार्जिंग90W wired, 40W wireless90W wired, 40W wireless90W wired, 40W wireless
ड्यूरेबिलिटीIP68 + IP69IP68 + IP69IP68 + IP69

इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max है, जो 200 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आएगा। इसके साथ ही यह फोन Zeiss के 400mm टेलीकन्वर्टर किट के साथ मार्केट में एंट्री करेगा

कीमत

Vivo X500 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में कीमत को लेकर अंदाजा लगाना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है। ग्लोबल स्टोरेज चिप की शॉर्टेज के चलते यह तो कन्फर्म है कि वीवो के अपकमिंग फोन हाई प्राइस रेंज में लॉन्च किए जा सकते हैं।चीन की बात करें तो Vivo X500 को 5,499 युआन (करीब 79,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Vivo X500 Pro को 6,499 युआन (करीब 93,000 रुपये) और Vivo X500 Pro Max को 6,999 युआन (करीब 1,00,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Share