Auto

सबसे कम बजट वाली टॉप 7-सीटर कार, 26.11km तक का मिलता है माइलेज

सबसे कम बजट वाली टॉप 7-सीटर कार, 26.11km तक का मिलता है माइलेज

अगर आप अपनी फैमिली के लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में कई 7-सीटर कारों के ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें इनमें कॉम्पैक्ट MPV से लेकर मजबूत SUV तक शामिल हैं। इन कारों में तीन रो वाली सीटिंग मिलती है, जिससे एक साथ कई लोगों के सफर को आसान बनाया जा सकता है। हम यहां पर आपकों 7-सीटर वाली उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है। साथ ही वह शानदार माइलेज भी देती है। हमारी इस लिस्ट में Nissan Gravite, Renault Triber, Mahindra Bolero, Citroen Aircross और Maruti Suzuki Ertiga शामिल है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

Renault Triber पेट्रोल MT: 19.76 kmpl तक पेट्रोल AMT: 17 kmpl तक टर्बो-पेट्रोल MT: 21 kmpl तक ₹5.76 लाख से ₹8.60 लाख

Mahindra Bolero लगभग 16–16.5 kmpl ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख

Citroen Aircross पेट्रोल MT: 18.5 kmpl तक पेट्रोल AT: 17.6 kmpl तक ₹8.29 लाख से ₹13.69 लाख

Maruti Suzuki Ertiga पेट्रोल MT: 20.51 kmpl पेट्रोल AT: 20.3 kmpl CNG: 26.11 km/kg ₹8.90 लाख से ₹13.14 लाख

Nissan GGravite : इसमें 999cc का 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसका ऑटोमैकिट पेट्रोल वेरिएंट (AMT) 19.6 kmpl, मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट 19.3 kmpl और मैनुअल CNG वेरिएंट 19.3 km/kg का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है।

Renault TTriber इसे दो इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। पहला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और दूसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। इसका नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसके मैनुअल पेट्रोल 21 kmpl तक, ऑटोमैटिक पेट्रोल 17 kmpl तक, टर्बो-पेट्रोल मैनुअल 21 kmpl और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल 19.76 kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra BBolero इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इसे खास तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पसंद किया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह करीब 16 से 16.5 kmpl तक का माइलेज देती है। Mahindra Bolero की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 9.69 लाख रुपये तक है।

Citroen AAir cross इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होकर 13.69 लाख रुपये तक जाती है। इसमें सात लोगों के बैठने के लिए तीसरी रो का ऑप्शन मिलता है। इसकी खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर तीसरी रो की सीटों को हटाया जा सकता है। Citroen Aircross में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 PS की पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट 18.5 kmpl तक और ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट 17.6 kmpl तक का माइलेज देता है।

Maruti Suzuki Ertiga :सकी एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से 13.14 लाख रुपये तक है। यह भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर MPV है, जिसमें सात लोगों के बैठने के लिए तीन रो वाला लेआउट मिलता है। Maruti Suzuki Ertiga में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.51 kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.3 kmpl और CNG वेरिएंट 26.11 km/kg तक का माइलेज देता है।

Share