ब्रेकिंग
वायरल

IAS Tina Dabi: आज 33 साल की हुईं टीना डाबी, UPSC टॉप से लेकर कलेक्टर बनने तक उनकी जानें 5 बड़ी सफलताएं

IAS Tina Dabi: आज 33 साल की हुईं टीना डाबी, UPSC टॉप से लेकर कलेक्टर बनने तक उनकी जानें 5 बड़ी सफलताएं

9 नवंबर 1993 को भोपाल में जन्मी और दिल्ली की गलियों में पली-बढ़ीं देश की सबसे चर्चित IAS अधिकारियों में से एक टीना डाबी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 22 साल की उम्र में 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल करने वाली टीना डाबी आज राजस्थान कैडर की बेहद सख्त, नवाचारी और जनप्रिय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचानी जाती हैं।

कॉनवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक करने वाली टीना डाबी के माता-पिता दोनों भारतीय इंजीनियरिंग सेवाओं में कार्यरत रहे हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद राजस्थान के तीन बड़े जिलों जैसलमेर, बाड़मेर और टोंक में बतौर जिला कलेक्टर तैनात रहकर उन्होंने ऐसे काम किए हैं, जिनकी गूंज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन तक पहुंच चुकी है। आइए, उनके 33वें जन्मदिन के इस खास मौके पर नजर डालते हैं उनकी 5 सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों पर।

1. 22 की उम्र में पहली कोशिश में UPSC ऑल इंडिया रैंक 1साल 2015 में महज 22 साल की उम्र में टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कठिन परीक्षा में देश भर में पहला स्थान (AIR 1) हासिल किया था। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली दलित महिला बनीं और रातों-रात पूरे देश के युवाओं के लिए मिसाल बन गईं।

बाड़मेर में रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार’बाड़मेर जिला कलेक्टर के कार्यकाल सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 के दौरान टीना डाबी ने जल संरक्षण के क्षेत्र में क्रांति ला दी। सूखे की मार झेलने वाले बाड़मेर में उन्होंने ग्रामीणों को साथ जोड़कर रिकॉर्ड 87,000 से अधिक रेन वॉटर हार्वेस्टिंग टैंक (टांके) बनवाए। इस सफलता के लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बाड़मेर जिले को 6वें नेशनल वॉटर अवॉर्ड्स में देश का पहला ‘जल संचय जन भागीदारी अवॉर्ड’ और 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया था।

3. पूरे राजस्थान के लिए मिसाल बना ‘मरु उड़ान’ अभियानबाड़मेर में महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन, आत्मरक्षा और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्होंने ‘मरु उड़ान’ कार्यक्रम शुरू किया। यह अभियान इतना प्रभावी साबित हुआ कि राजस्थान सरकार ने इसे ‘राजस्थान मरु उड़ान’ नाम देकर पूरे राज्य में लागू करने का ऐतिहासिक फैसला किया। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने ‘नवो बाड़मेर’ अभियान भी चलाया।

नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल कराया ऑल इंडिया रैंक 2जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक जैसलमेर कलेक्टर रहते हुए उन्होंने सीमावर्ती जिले जैसलेर का कायाकल्प कर दिया। नवंबर 2022 में जैसलमेर ने नीति आयोग के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रामीण बच्चियों को गुड टच-बैड टच, सेल्फ डिफेंस और करियर काउंसलिंग की ट्रेनिंग दी। ढाणियों तक बिजली समस्याओं का मौके पर निपटारा किया।

5. टोंक में फुल एक्शन मोड, ईसरदा बांध और जनसुनवाई पर फोकसअप्रैल 2026 में टोंक जिला कलेक्टर का पदभार संभालने के बाद से टीना डाबी ग्राउंड पर सक्रिय हैं। पूर्वी राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण ईसरदा बांध परियोजना और PHED पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण और ग्रामीण चौपालों में सीधे जनसुनवाई कर बिजली, सड़क व पानी के मुद्दों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर रही हैं।

Share