Haryana news :लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1.80 लाख आय तक के परिवार होंगे पात्र, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
अब योजना का दायरा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। पात्र महिलाओं का पंजीकरण 17 सितंबर से शुरू किया गया है। योजना के लिए महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच और हरियाणा में कम से कम 15 वर्ष का निवास होना आवश्यक है।
पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र और बिजली बिल सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे। डीसी ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की।
एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अधिक जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से ली जा सकती है।


