India

नोएडा में ई-बसों से सफर: 4 रूटों पर बनेंगे 78 नए बस स्टैंड

नोएडा में ई-बसों से सफर: 4 रूटों पर बनेंगे 78 नए बस स्टैंड

परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई सिटी बस सेवा के चार रूटों पर 78 नए बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 16 पुराने बस स्टैंड की मरम्मत कराई जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण ने रूटवार सूची तैयार की है।

इसमें सेक्टरों, मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों, बाजारों और गांवों के आसपास बस स्टैंड बनाने की जरूरत बताई गई है। प्रस्ताव के अनुसार रूट नंबर-1 पर 23, रूट नंबर-2 पर 19, रूट नंबर-3 पर 23 और रूट नंबर-4 पर 13 नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे।महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह ने बताया कि चारों रूटों पर कुल 78 नए बस स्टैंड बनाने और 16 पुराने की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रूट-1 पर एक, रूट-2 पर नौ, रूट-3 पर तीन और रूट-4 पर तीन पुराने बस स्टैंड की मरम्मत होगी। इस तरह कुल 94 बस स्टैंड से जुड़े काम प्रस्तावित हैं।

कहां से कहां तक होगी मरम्मत?

रूठ नंबर-1: सेक्टर-137 से पर्थला तक होगा। इसके तहत सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन, पंचशील बालक इंटर कालेज, सेक्टर-91 की पार्श्वनाथ सोसाइटी, सेक्टर-98 का शापर स्टाप, सेक्टर-44 का महामाया बालिका इंटर कालेज, बाटेनिकल गार्डन, सेक्टर-38 का गोल्फ कोर्स, सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर-51 का होशियारपुर और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। सेक्टर-70 स्थित गांव बसई और सेक्टर-121 के पर्थला में भी बस स्टैंड प्रस्तावित हैं। इस रूट पर 23 नए स्टैंड बनेंगे और एक पुराने की मरम्मत होगी।

रूट नंबर-2: सेक्टर-18 से आसपास के गांवों तक होगा। इसमें अट्टा और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-16 का रजनीगंधा, सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर-12/22 क्रासिंग, स्टेडियम-चौड़ा मोड़ क्षेत्र और सेक्टर-38 का बाटेनिकल गार्डन शामिल हैं। सेक्टर-37, सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली एक्सप्रेसवे, सेक्टर-93 एक्सप्रेसवे स्थित पार्श्वनाथ, सेक्टर-91 पंचशील, सेक्टर-142 एडवेंट, गांव मोहियापुर और बदौली में भी बस स्टैंड की जरूरत बताई गई है। यहां 19 नए स्टैंड बनेंगे और नौ पुराने की मरम्मत होगी।

रूट नंबर-3: सेक्टर-61 से बरौला और भंगेल तक जाएगा। इसमें सेक्टर-61 का साईं मंदिर, सेक्टर-59 का ममूरा, सेक्टर-62 का फोर्टिस अस्पताल और गोलचक्कर, सेक्टर-51 और सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास स्पेक्ट्रम माल तथा सेक्टर-76 का सिलिकान सिटी शामिल हैं। बरौला, भंगेल, सेक्टर-82, गांव नगला और फेज-2 में भी स्टैंड प्रस्तावित हैं। इस रूट पर 23 नए स्टैंड बनेंगे और तीन पुराने की मरम्मत होगी।

4: सेक्टर-81 से गांवों तक होगा। इसमें डी-ब्लाक का हौजरी काम्प्लेक्स बस शेल्टर, गांव ककराला ख्वासपुर, सेक्टर-81 का सैमसंग तिराहा, बरौला मोड़, सेक्टर-82 का केंद्रीय विहार, सेक्टर-39 जिला अस्पताल, गांव अगाहपुर-लेबर चौक और गांव छलेरा शामिल हैं। इस रूट पर 13 नए स्टैंड बनेंगे और तीन पुराने की मरम्मत होगी

Share