हरियाणा में कब आएगी बिजली? 40000 कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार
हरियाणा पिछले 2 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिजली, पानी और फेक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों पर बड़ा संकट आ गया है।
हाईटेक शहरों का हाल
तीन दिवसीय हड़ताल से पहले ही दिन बिजली के लिए हाहाकार मच गया। शहर से लेकर गांव तक अंधेरे में डूबे रहे। इससे उद्योग से लेकर जनजीवन तक प्रभावित हुआ। घंटों बिजली गुल होने के विरोध में गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में लोगों ने सड़कों पर जाम लगाया।
गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के कई रिहायशी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में रात से बिजली गुल रही। गुरुग्राम में दौलताबाद फ्लाईओवर को लोगों ने जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस प्रशासन ने गड़बड़ी दूर करवाकर बिजली बहाल की, तब जाम हटाया गया। नारनौल-महेंद्रगढ़ में ब्लैकआउट जैसी स्थिति रही। रेवाड़ी, नूंह और पलवल के कई हिस्सों में आपूर्ति ठप रही। बिजली संकट के चलते जगह-जगह लोगों को पेयजल की भी परेशानी हुई।
कब आएगी बिजली
बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। यह घोषणा 22, 23 और 24 अक्तूबर के लिए की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि 24 अक्टूबर को हड़ताल खत्म होने पर बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकती है। हालांकि, अगर सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके पहले ही मामले का समाधान करा सकती है तो लोगों को राहत मिल सकती है।


