दुनिया में कहीं ₹2.15 लीटर पेट्रोल तो कहीं ₹1 से भी सस्ता डीजल, भारत में पेट्रोल डीजल कीमतें जानकर चौंक जाएंगे
दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है।
यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत महज 2.15 रुपये है। वहीं, ईरान में पेट्रोल 2.65 रुपये और वेनेजुएला में 3.25 रुपये लीटर मिल रहा है। डीजल की बात करें तो वेनेजुएला में इसकी कीमत सिर्फ 39 पैसे और ईरान में 53 पैसे प्रति लीटर है।
इसके उलट हांगकांग में पेट्रोल 410.75 रुपये और डीजल 441.63 रुपये प्रति लीटर के साथ दुनिया में सबसे महंगा है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर है। वहीं, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पेट्रोल 118.34 रुपये और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
डीजल पेट्रोल से क्यों हुआ महंगा?
वैश्विक स्तर पर रूस-यूक्रेन और ईरान युद्ध के कारण डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। नवंबर 2026 में डीजल और पेट्रोल की कीमतों का अनुपात बढ़कर 1.129 हो गया, यानी डीजल औसतन 12.9 प्रतिशत महंगा बिक रहा है। इसकी बड़ी वजह ट्रांसपोर्ट, खेती और उद्योगों में डीजल की अधिक मांग है। सप्लाई में रुकावट आने पर इसकी कीमतों में तेजी से उछाल आता है।



Comments
Leave a Comment