Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग
भारत

आपके बिजली बिल पर होने वाला है सीधा असर! विद्युत आयोग ने जारी किया नया फरमान

आपके बिजली बिल पर होने वाला है सीधा असर! विद्युत आयोग ने जारी किया नया फरमान

झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद अहम खबर है। आने वाले वित्तीय वर्ष 2027-28 में आपके घर और दुकान का बिजली बिल बढ़ेगा या घटेगा, इसे तय करने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है।दरअसल, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग यानी JSERC ने राज्य की सभी बिजली कंपनियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे 30 नवंबर तक अपनी-अपनी टैरिफ पिटीशन दाखिल करें।

आयोग चाहता है कि समय पर प्रस्ताव मिलें, ताकि आम जनता की राय ली जा सके और 31 मार्च 2027 से पहले नई बिजली दरों की घोषणा कर दी जाए।लेकिन यहाँ एक बड़ा पेच फंसा हुआ है। आयोग के मुताबिक, अब तक सिर्फ ‘झारखंड ऊर्जा संचरण निगम’ ने ही अपनी टैरिफ पिटीशन दाखिल की है। राज्य की सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी—झारखंड बिजली वितरण निगम यानी JBVNL ने अभी तक अपना प्रस्ताव जमा नहीं किया है।

इतना ही नहीं, टाटा स्टील, सेल, डीवीसी और इनलैंड पावर जैसी अन्य बिजली वितरण, उत्पादन और संचरण कंपनियों की तरफ से भी प्रस्ताव का इंतजार है। समय सीमा बेहद करीब है, इसलिए आयोग ने इन सभी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखकर साफ कह दिया है कि तय तारीख यानी 30 नवंबर तक हर हाल में अपना टैरिफ प्रस्ताव जमा करें।

आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 30 नवंबर तक प्रस्ताव मिलने के बाद उन पर बारीकी से विचार किया जाएगा। इसके बाद राज्य भर में ‘जनसुनवाई’ आयोजित की जाएगी—जहाँ आम उपभोक्ता,व्यापारी और उद्योगपति अपनी बात और आपत्तियां आयोग के सामने रख सकेंगे। जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 31 मार्च 2027 तक वित्तीय वर्ष 2027-28 की नई बिजली दरों का ऐलान किया जाएगा। आयोग को उम्मीद है कि आखिरी तारीख तक सभी कंपनियां अपना प्रस्ताव सौंप देंगी।”

Reactions

Never miss a story

Share

Comments

Leave a Comment

Just your name and comment — email is not required.