Karwa Chauth Chand Time: 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को करवा चौथ की पूजा और कथा के बाद महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार रहेगा।
चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करके अर्घ्य दिया जाता है और फिर व्रत खोला जाता है।जयपुर में करवा चौथ 2026 पर चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8:28 बजे है, जबकि दिल्ली में रात 8:17 बजे चांद निकलने की संभावना है। चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग होता है, इसलिए अपने शहर का समय जरूर देखें।करवा चौथ 2026: प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय29 अक्टूबर को देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय इस प्रकार है।
| शहर | चांद निकलने का समय |
|---|---|
| दिल्ली | रात 8:17 बजे |
| नोएडा | रात 8:16 बजे |
| गुरुग्राम | रात 8:18 बजे |
| जयपुर | रात 8:28 बजे |
| लखनऊ | रात 8:06 बजे |
| चंडीगढ़ | रात 8:12 बजे |
| कोलकाता | रात 7:47 बजे |
| पटना | रात 7:52 बजे |
| भोपाल | रात 8:31 बजे |
| अहमदाबाद | रात 8:52 बजे |
| मुंबई | रात 9:00 बजे |
| पुणे | रात 8:58 बजे |
| बेंगलुरु | रात 8:55 बजे |
| चेन्नई | रात 8:44 बजे |
नोट: अलग-अलग पंचांगों में गणना के अंतर के कारण कुछ मिनटों का फर्क मिल सकता है। यह समय भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार अनुमानित है।
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
दिल्ली में करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक बताया गया है। जयपुर में पूजा का समय शाम 5:46 बजे से 7:03 बजे तक है। पूजा का मुहूर्त भी शहर के अनुसार बदलता है।
चांद निकलने के बाद कैसे खोलें व्रत?
- चंद्रमा के दर्शन करके चंद्रदेव को जल से अर्घ्य दें।
- अपनी परंपरा के अनुसार चंद्रमा की पूजा करें और पति की लंबी उम्र की कामना करें।
- कई परिवारों में छलनी से चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है।
इसके बाद जल ग्रहण करके व्रत खोलें।


