धर्म

Karwa Chauth Chand Time: 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?

Karwa Chauth Chand Time: 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को करवा चौथ की पूजा और कथा के बाद महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार रहेगा।

चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करके अर्घ्य दिया जाता है और फिर व्रत खोला जाता है।जयपुर में करवा चौथ 2026 पर चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8:28 बजे है, जबकि दिल्ली में रात 8:17 बजे चांद निकलने की संभावना है। चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग होता है, इसलिए अपने शहर का समय जरूर देखें।करवा चौथ 2026: प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय29 अक्टूबर को देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय इस प्रकार है।

शहरचांद निकलने का समय
दिल्लीरात 8:17 बजे
नोएडारात 8:16 बजे
गुरुग्रामरात 8:18 बजे
जयपुररात 8:28 बजे
लखनऊरात 8:06 बजे
चंडीगढ़रात 8:12 बजे
कोलकातारात 7:47 बजे
पटनारात 7:52 बजे
भोपालरात 8:31 बजे
अहमदाबादरात 8:52 बजे
मुंबईरात 9:00 बजे
पुणेरात 8:58 बजे
बेंगलुरुरात 8:55 बजे
चेन्नईरात 8:44 बजे

नोट: अलग-अलग पंचांगों में गणना के अंतर के कारण कुछ मिनटों का फर्क मिल सकता है। यह समय भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार अनुमानित है।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

दिल्ली में करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक बताया गया है। जयपुर में पूजा का समय शाम 5:46 बजे से 7:03 बजे तक है। पूजा का मुहूर्त भी शहर के अनुसार बदलता है।

चांद निकलने के बाद कैसे खोलें व्रत?

  1. चंद्रमा के दर्शन करके चंद्रदेव को जल से अर्घ्य दें।
  2. अपनी परंपरा के अनुसार चंद्रमा की पूजा करें और पति की लंबी उम्र की कामना करें।
  3. कई परिवारों में छलनी से चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है।

इसके बाद जल ग्रहण करके व्रत खोलें।

Share