Sunday, 18 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Business

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी!टंकी फुल कराने से पहले देखें लिस्ट

October 2026 : अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जरूर जान लें. तेल की कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है.कार हो या बाइक, ईंधन के दाम बढ़ने पर महीने का बजट बिगड़ सकता है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव?17 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर है. शहरों के हिसाब से ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. इसकी मुख्य वजह राज्यों के टैक्स, वैट और ईंधन को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का खर्च है.

नई दिल्ली पेट्रोल ₹102.12 , डीज़ल ₹95.20

मुंबई पेट्रोल ₹111.21 डीज़ल ₹97.83

कोलकाता ₹113.51 ₹99.82

चेन्नई ₹107.76 ₹99.55

गुरुग्राम ₹102.97 ₹95.64

नोएडा ₹101.96 ₹95.44

बेंगलुरू ₹111.68 ₹99.56

भुवनेश्वर ₹108.97 ₹100.68

चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव, रुपये और डॉलर की कीमत, केंद्र के उत्पाद शुल्क और राज्य के वैट जैसे कई कारणों से प्रभावित होती हैं. तेल कंपनियां आम तौर पर हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव लागू कर सकती हैं.

अपनी जेब का बजट कैसे बचाएं?

गाड़ी की नियमित सर्विस कराएं, टायरों में सही हवा रखें और बेवजह इंजन चालू न छोड़ें. इससे ईंधन की बचत करने में मदद मिल सकती है. पेट्रोल पंप के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है.

Share