Sunday, 18 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Haryana

दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे को चरणबद्ध ढंग शुरू कराने की तैयारी

पहले चरण में चिलकाना रोड से बेहट रोड तक निर्माण पूरा कराकर आवागमन शुरू कराने की योजना है। यहां निर्माण के लिए आइओसीएल से एनओसी लेने के अलावा दो स्थानों पर किसानों की भूमि अधिग्रहण का मामला उलझा है।

हाईवे के इस हिस्से का निर्माण पूरा होने के बाद वाहन छह किमी पर दौड़ सकेंगे।लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली रोड पर चुनहेटी से बेहट रोड पर गांव देवला तक फोरलेन बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है।

19.30 किमी लिंक बाइपास का निर्माण 222 करोड़ से कराया जा रहा है। वर्ष-2012 से उत्तर प्रदेश स्टेट हाइवे द्वारा फोरलेन के निर्माण को लगभग 90 प्रतिशत से अधिक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

हाईवे के चिलकाना रोड से बेहट रोड पर गांव देवला तक लगभग छह किमी पर 35-35 मीटर की दो पुलिया का निर्माण चल रहा है। हाईवे पर आईओसीएल की लाइन होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने आईओसीएल से एनओसी को लेकर वार्ता चल रही है।वहीं

दो स्थानों पर भूमि अधिग्रहण का मामला अभी नही सुलझ सका है।

इसके अलावा सहारनपुर-अंबाला रेल लाइन को क्रॉस करते हुए 155 करोड़ 46 की लाख से फोरलेन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।गांव हौजखेड़ी-हलालपुर पर पूर्वी यमुना नहर पर फोरलेन ब्रिज व पहुंच मार्ग का निर्माण 35 करोड़ 95 लाख 88 हजार तथा गांव रत्नाखेड़ी पर पूर्वी यमुना नहर पर फोरलेन ब्रिज व पहुंच मार्ग का निर्माण 36 करोड़ 49 लाख 46 हजार से कराया जाएगा। तीनों पुलों पर 227 करोड़ 91 लाख 35 हजार की लागत आएगी। इन पुलों के प्रस्ताव सेतु निगम द्वारा शासन को भेजे हुए है।

इन गांवों से होकर फोरलेन

चुनहेटी गाड़ा, कांकरकुई, छिदबना, सांवलपुर नवादा, ककराला, बनीखेड़ा, उनाली, कपूरपुर, रुपड़ी गुर्जर, नल्हेड़ा, शेखोवाला, हौजखेड़ी, हलालपुर, मंशापुर, शाहपुर कदीम, शकलापुरी, चकदेवली और देवला

Share