FD Rates: एक साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करने पर कहां मिलेगा अधिक ब्याज
उतार-चढ़ाव से बचकर अपना पैसा सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि एक साल के लिए एफडी कराने पर आपको लंबे समय तक अपना पैसा लॉक नहीं करना पड़ता।
कई छोटे फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। वहीं, SBI, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े बैंकों की ब्याज दरें इससे कम हैं। ऐसे में अगर आप एक लाख रुपये की एफडी कराने की योजन बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि कौन-सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है और मैच्योरिटी पर आपको कितनी रकम मिल सकती है।
छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज
एक साल की एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ब्याज दरें आकर्षक हैं। आंकड़ों के मुताबिक सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। इन दरों पर एक लाख रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी के समय करीब 1,07,450 रुपये मिल सकते हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1 साल की एफडी पर ब्याज दर
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.25%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.25%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.1%
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7%
प्राइवेट बैंकों में कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज?
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में एसबीएम बैंक इंडिया एक साल की एफडी पर 7.1 फीसदी ब्याज दे रहा है। इस दर पर एक लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी अमाउंट करीब 1,07,291 रुपये हो सकती है। बंधन बैंक एक साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है, जहां मैच्योरिटी पर करीब 1,07,186 रुपये मिल सकते हैं।
डीसीबी बैंक और आरबीएल बैंक एक साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। इन बैंकों में एक लाख रुपये जमा करने पर करीब 1,07,081 रुपये मिल सकते हैं। इंडसइंड बैंक 6.75 फीसदी, जबकि सिटी यूनियन बैंक और YES बैंक 6.65 फीसदी ब्याज दे रहे हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कर्नाटक बैंक में एक साल की एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक 6.35 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की एक साल की एफडी पर ब्याज दर 6.25 फीसदी है।
प्राइवेट बैंकों की 1 साल की एफडी पर ब्याज दर
एसबीएम बैंक इंडिया – 7.1%
बंधन बैंक – 7%
डीसीबी बैंक – 6.9%
आरबीएल बैंक – 6.9%
इंडसइंड बैंक – 6.75%
सिटी यूनियन बैंक – 6.65%
YES बैंक – 6.65%
जम्मू एंड कश्मीर बैंक – 6.55%
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक – 6.5%
कर्नाटक बैंक – 6.5%
कोटक महिंद्रा बैंक – 6.35%
एक्सिस बैंक – 6.25%
डीबीएस बैंक – 6.25%
फेडरल बैंक – 6.25%
एचडीएफसी बैंक – 6.25%
आईसीआईसीआई बैंक – 6.25%
सरकारी बैंकों में एफडी पर कितना ब्याज?
सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक एक साल की एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। इस दर पर एक लाख रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी अमाउंट करीब 1,06,660 रुपये हो सकती है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.4 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में एक साल की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इन बैंकों में एक लाख रुपये जमा करने पर करीब 1,06,398 रुपये मिल सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक की ब्याज दर 6.1 फीसदी है।
सरकारी बैंकों की 1 साल की एफडी पर ब्याज दर
बैंक ऑफ इंडिया – 6.5%
इंडियन ओवरसीज बैंक – 6.5%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 6.4%
बैंक ऑफ बड़ौदा – 6.25%
केनरा बैंक – 6.25%
पंजाब नेशनल बैंक – 6.25%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) – 6.25%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 6.1%इंडियन बैंक – 6.1%


