India

NEET UG 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

NEET UG 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

NEET UG 2026 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस लिस्ट में MBBS, बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) और BSc नर्सिंग कोर्स की सीटों से जुड़ी जानकारी दी गई है।

संशोधित रिजल्ट की PDF में उम्मीदवारों की NEET रैंक, अलॉट किया गया संस्थान, कोर्स, कोटा, अलॉटेड कैटेगरी, उम्मीदवार की कैटेगरी और अन्य जरूरी टिप्पणियां शामिल हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स ध्यान से जांचनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि संशोधित लिस्ट में उनके अलॉटमेंट में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।

इन उम्मीदवारों को करना होगा जरूरी कामMCC के निर्देशों के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों की कैटेगरी या कोटा उसी संस्थान और कोर्स में बदल गया है, उन्हें कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ऐसे उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन जनरेटेड रिलीविंग लेटर लेना होगा और संशोधित कैटेगरी या कोटे के तहत मिली सीट पर एडमिशन लेना होगा।इसके अलावा, नई सीट के लिए नया ऑनलाइन एडमिशन लेटर भी प्राप्त करना जरूरी है। तय प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उम्मीदवार का सीट अलॉटमेंट रद्द हो सकता है। इसलिए संबंधित उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

NEET UG Revised Allotment List कैसे चेक करें?1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।2. NEET UG काउंसलिंग सेक्शन खोलें।3. Revised Provisional Stray Vacancy Round Allotment Result का लिंक खोजें।4. संबंधित PDF खोलें और उसमें अपना NEET रैंक या जरूरी जानकारी सर्च करें।5. कॉलेज, कोर्स, कोटा, कैटेगरी और अन्य जानकारी चेक कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आगे की एडमिशन प्रक्रिया और जरूरी तारीखों के लिए MCC की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूचनाएं देखे

Share