कारों पर ₹3.40 लाख तक की बंपर छूट, मारुति में तीन करोड़ के उपहार जीतने का मौका
त्योहारी सीजन में नई कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। कार कंपनियां और डीलर ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ी छूट दे रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए 1.95 लाख रुपये तक की बचत की पेशकश कर रही है। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, रेनो, ह्यूंदै और होंडा भी ग्राहकों को लुभाने में पीछे नहीं हैं।
मारुति सुजुकी की सबसे बड़ी डीलर वरुण मोटर्स की वेबसाइट के अनुसार, ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर 1.95 लाख रुपये तक की बचत का मौका है। वहीं, इनविक्टो पर 95 हजार रुपये तक और स्विफ्ट पर 80 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। मारुति सुजुकी के ‘दशहरा-दिवाली धमाका’ अभियान के तहत ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये तक के उपहार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। इनमें सोने के सिक्के और एक्सेसरीज शामिल हैं।
ग्राहकों को वास्तविक लाभ कार के मॉडल, उसके संस्करण और लागू शर्तों के हिसाब से मिलेगा। यह छूट 31 अक्तूबर 2026 तक है। वहीं, टाटा की प्रमुख डीलर सागर मोटर्स नवरात्रि के मौके पर टाटा कारों पर 3.40 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है।
एक नजर में देखें किन कारों पर मिल रही कितनी छूट…
मारुति सेलेरियो ₹60,000 तक
मारुति वैगनआर ₹58,500 तक
मारुति ऑल्टो के10 ₹57,500 तक
मारुति ईको ₹54,500 तक
मारुति XL6 ₹37,500 तक
मारुति एस-प्रेसो ₹50,000 तक
होंडा सिटी पर कितने का मिल सकता है फायदा?
होंडा की कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी त्योहारी सीजन में बचत का मौका है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, होंडा की न्यू सिटी पर 1,70,900 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
नई अमेज पर 66,800 रुपये तक और अमेज-सेकंड जेनरेशन पर 57,600 रुपये तक के फायदे बताए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, मिलने वाली छूट कार के संस्करण और ग्राहक के स्थान के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
ग्राहकों को वास्तविक लाभ कार के मॉडल, उसके संस्करण और लागू शर्तों के हिसाब से मिलेगा। यह छूट 31 अक्तूबर 2026 तक है।
ह्यूंदै क्रेटा पर मिल रहा एक लाख तक का लाभ
ह्यूंदै ने भी अपनी कारों पर खास ऑफर निकाला है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ह्यूंदै सुपर डिलाइट डेज अभियान के तहत, ह्यूंदै कारों पर एक लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है।
ऑरा’ पर 30 हजार रुपये तक, ‘क्रेटा’ पर एक लाख रुपये तक और ‘एक्सटर’ पर 50 हजार रुपये तक के आकर्षक फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा, कम मासिक किस्त की पेशकश भी की गई है। इस योजना के तहत प्रति लाख रुपये पर शुरुआती मासिक किस्त 999 रुपये बताई गई है।
टाटा की प्रमुख डीलर सागर मोटर्स नवरात्रि के मौके पर टाटा कारों पर 3.40 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है।
रेनो पर 1.50 लाख तक का मुनाफा
रेनो की वेबसाइट के मुताबिक, रेनो डस्टर के चुनिंदा संस्करणों पर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। चुनिंदा संस्करणों पर 50 हजार रुपये तक की नकद छूट या 4.99% व्याज दर का विकल्प है। पुरानी कार बदलने के बदले 1 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। स्क्रैपेज योजना के तहत 25 हजार तक का लाभ दिया जा रहा है।
टाटा ने शुरू किया फेस्टिव सर्विस कैंप
टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सर्विस कैंप की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को अपनी गाड़ी की 30 बिंदुओं पर मुफ्त जांच की सुविधा मिलेगी। इसमें एयर कंडीशनिंग, बैटरी, टायर और पहियों का एलाइनमेंट, इंजन ऑयल और कूलेंट चेक करना शामिल हैं। यह सुविधा 14 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।


