Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की तेजी से बढ़ी टेंशन, जानें आज कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. आज क्रूड ऑयल का भाव 3.72 फीसदी बढ़कर 109.86 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं, अमेरिकी क्रूड की कीमत भी 3.51 फीसदी बढ़कर 101.41 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है. अगर तेल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, फिलहाल आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चलिए जान लेते हैं आपके शहर में पेट्रोल डीजल का दाम क्या है.
नई दिल्ली
Petrol ₹102.12
Diesel ₹95.20
मुंबई
Petrol ₹111.21
Diesel ₹97.83
कोलकाता
Petrol ₹113.51
Diesel ₹99.82
चेन्नई
Petrol ₹107.76
diesel ₹99.55
बेंगलुरु
Petrol ₹111.68
Diesel ₹99.56
हैदराबाद
Petrol₹116.15
Diesel ₹104.23
लखनऊ
पेट्रोल ₹101.86
डीजल ₹95.36
नोएडा
पेट्रोल ₹101.96
डीजल ₹95.44
गुरुग्राम
पेट्रोल ₹102.97
डीजल ₹95.64
जयपुर
पेट्रोल ₹113.19
D ₹98.25
पटना
पेट्रोल ₹113.37
Diesel ₹99.36
चंडीगढ़
पेट्रोल ₹101.54
Diesel ₹89.47
भुवनेश्वर
पेट्रोल ₹108.97
Diesel ₹100.68
तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल ₹115.49
Diesel ₹104.40
सप्लाई में सुधार होने के बाद भी कच्चे तेल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं. इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. मई के बाद पहली बार तेल की कीमत इस स्तर पर पहुंची है. इसकी बड़ी वजह सप्लाई जल्द ठीक होने की उम्मीद कम होना है. वहीं, कारोबारियों को लग रहा है कि आने वाले दिनों में तेल और महंगा हो सकता है.


