पहली नौकरी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार देगी ₹15000, EPFO पोर्टल पर बस करना होगा ये काम
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।
खास बात यह है कि इस रकम को पाने के लिए कर्मचारियों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को अपने मेंबर पोर्टल पर वित्तीय साक्षरता से जुड़ा कोर्स पूरा करने की सलाह दी है। इस कोर्स को पूरा करना योजना की दूसरी किस्त पाने के लिए जरूरी है।
दो किस्तों में मिलेंगे ₹15,000इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹15,000 है। यह रकम दो किस्तों में मिलती है। पहली किस्त लगातार छह महीने की नौकरी पूरी करने के बाद दी जाती है। वहीं, दूसरी किस्त पाने के लिए कर्मचारी को 12 महीने की नौकरी पूरी करने के साथ EPFO मेंबर पोर्टल पर उपलब्ध वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी पूरा करना होगा। यानी सिर्फ नौकरी मिलने से पूरा पैसा अपने आप नहीं मिलेगा, निर्धारित शर्तें पूरी करना जरूरी है।
कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ?इस योजना का फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें हैं।
कर्मचारी पहली बार औपचारिक रोजगार में आया हो और पहले EPFO का सदस्य न रहा हो।कर्मचारी की मासिक सैलरी ₹1 लाख तक होनी चाहिए।पात्रता के लिए तय अवधि में नौकरी शुरू करना जरूरी है। EPFO की जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त 2025 से 7 जुलाई 2027 के बीच नौकरी पाने वाले पात्र कर्मचारी इस योजना के दायरे में आ सकते हैं।कर्मचारी का EPFO में पंजीकरण होना जरूरी है।कर्मचारी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
EPFO पोर्टल पर क्या करना होगा?दूसरी किस्त पाने के लिए कर्मचारी को EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाकर वित्तीय साक्षरता से जुड़ा कोर्स पूरा करना होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को बचत, वित्तीय योजना और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। कोर्स पूरा करने के बाद ही दूसरी किस्त के लिए जरूरी शर्त पूरी होगी।सरकार ने इस योजना को औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने और पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया है।


