Sports

IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया

IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है. लंबे समय बाद भारतीय मेंस टीम न्यूजीलैंड में खेलने वाली है. दोनों टीमों के बीच 5 T20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों का आयोजन होने वाला है.

इस लंबे दौरे की शुरुआत T20I सीरीज से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच गई है. इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार का लुक काफी वायरल हो रहा है.

न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. टीम इंडिया भारत से रवाना होकर न्यूजीलैंड आई और टीम बस के जरिए क्राइस्टचर्च पहुंच गई है. बता दें कि हेगले ओवल क्रिकेट राउंड में पहला मैच खेला जाएगा. खिलाड़ियों के टीम बस से बाहर उतरने का वीडियो सामने आया है. सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के बाद शिवम दुबे सबसे पहले उतरे, जिसके बाद उपकप्तान तिलक वर्मा समेत अन्य खिलाड़ी भी एक-एक करके बस से नीचे आए.

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार ने मुख्य रूप से सभी का ध्यान खींचा. 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज एयरपॉड लगाकर सफेद रंग की प्रैक्टिस जर्सी में बाहर निकले, वहीं भुवनेश्वर ने नीले रंग के सनग्लासेस पहने थे.

T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर पार्थ जिंदल ने लगाया विराम

IND vs NZ, T20I सीरीज का शेड्यूलपहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)पांचवांT20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी T20I मैच वर्ल्ड कप 2026 में हुआ था. 8 मार्च को फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने आई थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19 ओवरों में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता.

Share