Honda Activa vs TVS Jupiter: कौन-सा स्कूटर है आपके लिए बेहतर
बाजार में सबसे ज्यादा Honda Activa और TVS Jupiter की बिक्री होती है। इतना ही नहीं बहुत से लोग रोजाना ऑफिस जाने, बाजार के छोटे-मोटे काम निपटाने या परिवार के साथ सफर करने के लिए ज्यादातर इन्ही दो में से किसी एक स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सबसे ज्यादा भारतीय सड़कों पर यही दो स्कूटर दिखाई देते हैं। हालांकि, कीमत, इंजन परफॉर्मेंस, स्टोरेज और फीचर्स के मामले में दोनों में काफी अंअंत्र.
अगर आप नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और Honda Activa और TVS Jupiter के बीच फैसला नहीं कर पा रहे हैं। फिर यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हम यहां पर आपको इन दोनों (Honda Activa vs TVS Jupiter) स्कूटरों के डिजाइन, इंजन, फीचर्स और कीमत के आधार पर बता रहे हैं कि कौन-सा स्कूटर खरीदना बेहतर होगा।
कीमत के मामले में Honda Activa और TVS Jupiter के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन वेरिएंट्स की तुलना करने पर Jupiter कुछ सस्ती है
Honda Activa 6G वेरिएंट
Standard ₹81,045, DLX ₹91,565, Smart ₹95,567
TVS Jupiter 110
Drum ₹80,961Drum SXC ₹90,111Disc SXC ₹93,911
Honda Activa: इसका डिजाइन लोगों के बीच काफी लंबे समय से पॉपुलर है। इसमें मेटल पैनल्स और स्मूथ बॉडी लाइनें दी गई हैं। यह एक सिंपर लेकिन अट्रैक्टिव लुक देने का काम करती है। इसके फ्रंट में एप्रन और बैजिंग मिलती है, जो इसके डिजाइन को प्रीमियम देने का काम करते हैं।
TVS Jupiter: इसे हाल ही में मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें LED DRLs और क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं और 12-इंच के अलॉय व्हील भी मिलते हैं। यह इसके लुक को और बेहतर बनाने का काम करते हैं। यह Activa के मुकाबले ज्यादा अट्रैक्टिव कलर में आती है।


