Business

आज पेट्रोल डीजल के रेट :आपके शहर में किस रेट बिक रहा तेल,पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी

आज पेट्रोल डीजल के रेट :आपके शहर में किस रेट बिक रहा तेल,पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में बड़ा उलटफेर हुआ है और ब्रेंट क्रूड फिसलकर $100 के नीचे आ गया है. वैश्विक बाजार में आई इस नरमी के बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज, 8 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं.

कच्‍चे तेल की कीमत गिरने के बावजूद भारत में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और रेट स्थिर बने हुए हैं.

पिछले महीने $117 प्रति बैरल तक पहुंचने वाला ब्रेंट क्रूड आज 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में क्रूड का सस्ता होना अर्थव्यवस्था के लिहाज से सुकून देने वाला है.

दिल्‍ली, नोएडा और गुरुग्राम पेट्रोल-डीजल रेट

दिल्‍ली में आज, 8 नवंबर को पेट्रोल का रेट ₹102.12 और डीजल का ₹95.20 प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56, XP95 ₹110.68 लीटर मिलेगा. फरीदाबाद में पेट्रोल का भाव ₹103.28 और डीजल का ₹95.94 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल का रेट आज ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर है.

चंडीगढ़, शिमला पेट्रोल-डीजल रेट

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर आज मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल का रेट ₹100.55 और डीजल का ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल की राजधानी शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा.

लखनऊ, जयपुर और रांची पेट्रोल-डीजल रेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. पटना में पेट्रोल का भाव आज ₹113.37 और डीजल का ₹99.36 है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है.

Share