Business

ICICI, HDFC या pnb ? कहां मिल रहा है FD पर सबसे अधिक ब्याज

ICICI, HDFC या pnb ? कहां मिल रहा है FD पर सबसे अधिक ब्याज

FD Rates: बीते कुछ दिनों के दौरान तीन बड़े बैंकों ने एफडी की दरों में बदलाव किया है। यह तीन बैंक आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक है। आइए जानते हैं कि कहां सबसे अधिक ब्याज ग्राहकों को मिल रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक एफडी रेट्स (PNB Latest FD Rates)

शुरुआत सरकारी बैंक से करते हैं। 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए बैंक 3 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज बैंक दे रहा है। बैंक की तरफ से सबसे अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को 444 दिन की एफडी पर दे रहा है। इस टाइम पीरियड के फिक्सड डिपॉजिट पर बैंक की तरफ से 6.60 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। वहीं, 666 दिन की एफडी पर बैंक 6.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 444 दिन की एफडी पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 666 दिन के फिक्सड डिपॉजिट पर बैंक 7 प्रतिशत ब्याज वरिष्ठ नागिरकों को दे रहा है।

2- आईसीआईसीआई बैंक कितना दे रहा है ब्याज (ICICI Bank FD Rates)सामान्य नागरिकों को बैंक की तरफ से 2.75 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को यह बैंक 3.25 प्रतिशत से 7.20 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बता दें, बैंक 3 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर सबसे अधिक 6.60 प्रतिशत का रिटर्न दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 5 साल टैक्स सेविंग एफडी पर 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।3- HDFC bank FD Ratesयह प्राइवेट बैंक सबसे कम 2.75 प्रतिशत का ब्याज 7 से 29 दिन की एफडी पर दे रहा है। बैंक की तरफ से सबसे अधिक ब्याज 3 साल एक दिन से 4 साल और 7 महीने से कम की एफडी पर 6.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक ने इस पीरियड के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है।

सीनियर सिटीजन को यह बैंक 3.25 प्रतिशत से 7.20 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बैंक वरिष्ठ नागिरकों को 3 साल एक दिन से 4 साल 7 महीने से कम की एफडी पर 7.20 प्रतिशत का ब्याद देने का फैसला किया है।

Share