Weather

मौसम 9 नवंबर: 12 घंटों के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 9 नवंबर: 12 घंटों के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर से दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

ऐसे में IMD ने कल 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 नवंबर से 14 नवंबर के बीच हल्की से लेकर भारी बारिश तक का दौर जारी रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, लक्षद्वीप, आंध्रप्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 9 से लेकर 14 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।

किन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट?IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 9 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में छाए रहेंगे बादल (9 नवंबर): राजधानी दिल्ली में कल यानी 9 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों पर मध्यम कोहरा छाए रहेगा। वहीं दीपावली के दिन पटाखों में छूट होने के कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि AQI में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। IMD के मुताबिक, कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 10 नवंबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तर प्रदेश में सामान्य रहेगा मौसम (9-14 नवंबर): IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। आने वाले सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में अगले कुछ दिनों में गिरावट जरूर आ सकती है, लेकिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • बिहार में बारिश का अलर्ट ( 9 -11 नवंबर): पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 और 19 नवंबर को राज्य में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि 11 नवंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • झारखंड में हो सकती है हल्की बारिश ( 9 -11 नवंबर): झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तराखंड में बारिश का चेतावनी (9-14 नवंबर): मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 9 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में 8 से 10 नवंबर और फिर 13 से 14 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है, साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
शहरअधिकतम तापमान (9 नवंबर)न्यूनतम तापमान (9 नवंबर)
दिल्ली27°C14°C
मुंबई35°C21°C
चेन्नई32°C24°C
कोलकाता32°C23°C
लखनऊ32°C22°C
पटना32°C22°C
रांची27°C16°C
भोपाल31°C11°C
जयपुर33°C18°C
शिमला20°C10°C
नैनीताल21°C09°C

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम?

  • जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट (9-13 नवंबर): जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10 और 11 नवंबर तथा 14 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 12 और 13 नवंबर को इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम?पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 13 नवंबर तक भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Share