Auto

कार चार्ज करना होगा आसान, EV खरीदने से पहले जान लें ये काम

कार चार्ज करना होगा आसान, EV खरीदने से पहले जान लें ये काम

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का फैसला करने से पहले उसकी कीमत, डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ चार्जिंग की सुविधा पर भी ध्यान देना जरूरी है। इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना पेट्रोल या डीजल कार में फ्यूल भरवाने से अलग होता है। ऐसे में अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको चार्जिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों की जानकारी होनी चाहिए।

सही चार्जिंग सिस्टम होने से इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकता है। इसके लिए कार खरीदने से पहले अपनी जरूरतों, चार्जिंग की उपलब्धता और रोजाना की ड्राइविंग को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले किन 10 बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको बाद में चार्जिंग को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले जान लें ये 10 जरूरी टिप्स

चार्जिंग की सुविधा को चेक करें: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके घर या पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। इससे आपको कार चार्ज करने के लिए बार-बार सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


घर पर चार्जर लगाने की सिस्टम को समझें: अगर आप घर पर इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और चार्जिंग पॉइंट की उपयुक्तता जांचें। इसके लिए कार निर्माता या योग्य इलेक्ट्रिशियन से सलाह लें, ताकि चार्जिंग की व्यवस्था सुरक्षित हो।

चार्जर के बारे में जानकारी लें: कार खरीदने से पहले डीलर से पूछें कि उसके साथ चार्जर मिलता है या नहीं। अगर चार्जर या इंस्टॉलेशन के लिए अलग से भुगतान करना पड़ता है, तो उसकी लागत की जानकारी पहले ही हासिल कर लें।


चार्जिंग स्पीड पर ध्यान दें: इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग स्पीड जानना जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग कारों में चार्ज होने का समय अलग हो सकता है। अपनी रोजाना की जरूरतों के अनुसार ऐसी कार चुनें जिसकी चार्जिंग सुविधा आपकी दिनचर्या के अनुकूल हो।


रोजाना की ड्राइविंग जरूरतों का आकलन करें: कार खरीदने से पहले यह समझें कि आप प्रतिदिन कितनी दूरी तय करते हैं। इससे आपको कार की रेंज और चार्जिंग की जरूरतों का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी और आप अपनी जरूरत के अनुसार सही मॉडल चुन सकेंगे.

सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता चेक करें: अगर आपके घर पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है या आप अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो रास्ते में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता जरूर जांचें। इससे यात्रा के दौरान चार्जिंग की योजना बनाना आसान होगा।
बैटरी क्षमता और रेंज को समझें: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले उसकी बैटरी क्षमता और एक बार चार्ज करने पर मिलने वाली रेंज की जानकारी लें। कार की रेंज का अपनी रोजाना की ड्राइविंग जरूरतों से मिलान करें, ताकि बार-बार चार्जिंग की परेशानी से बचने में मदद मिल सके।
चार्जिंग की लागत का हिसाब लगाएं: इलेक्ट्रिक कार की कुल लागत का आकलन करते समय चार्जिंग पर होने वाले खर्च को भी ध्यान में रखें। घर पर चार्जिंग की व्यवस्था और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के शुल्क की जानकारी लेकर अपने मासिक बजट के अनुसार फैसला करें।

चार्जिंग के दौरान सेफ्टी का ध्यान रखें: इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय निर्माता के निर्देशों का पालन करें। चार्जिंग के लिए उपयुक्त उपकरणों और सुरक्षित इलेक्ट्रिकल कनेक्शन का इस्तेमाल करें। घर पर चार्जिंग की व्यवस्था बनवाने से पहले योग्य इलेक्ट्रिशियन से जांच कराना उपयोगी रहेगा।
डीलर से चार्जिंग से जुड़े सवाल पूछें: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले डीलर से चार्जर, इंस्टॉलेशन, चार्जिंग स्पीड, बैटरी रेंज और अतिरिक्त खर्चों के बारे में स्पष्ट जानकारी लें। इससे आपको कार की चार्जिंग जरूरतों को समझने और सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, यह भी पूछें कि कार को चार्ज करने के लिए कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं और निर्माता की ओर से क्या दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Share