पैन कार्ड पर नहीं होगी माता-पिता की फोटो! बालिग होने पर माइनर PAN कार्ड को ऐसे करें अपडेट
नाबालिग रहते हुए पैन कार्ड मिला था, तो 18 साल के होने के बाद आपको इसमें अपनी मौजूदा फोटो, साइन और दूसरी पर्सनल डिटेल अपडेट करानी होगी. 18 साल की उम्र से पहले जारी किया गया पैन कार्ड, व्यक्ति के बालिग होने के बाद भी मान्य रहता है, लेकिन इसमें दी गई जानकारी को अपडेट करके बालिग होने की स्थिति के अनुसार बदलना जरूरी होता है.
प्रोसेस में मौजूदा पैन रिकॉर्ड को अपडेट किया जाता है, न कि बिल्कुल नया पैन नंबर के लिए आवेदन किया जाता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इसका पूरा प्रोसेस क्या है…
नाबालिग पैन कार्ड क्या है?
- नाबालिग पैन कार्ड 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को जारी किया जाता है. यह एक टैक्स पहचान दस्तावेज के रूप में काम करता है और इसकी जरूरत तब पड़ती है जब बच्चे के नाम पर कोई वित्तीय गतिविधि, जैसे कि निवेश या लेनदेन किया जाता है.
- चूंकि एक नाबालिग खुद सभी औपचारिकताओं को पूरा नहीं कर सकता, इसलिए मातापिता या कानूनी अभिभावक आवेदन की प्रक्रिया संभालते हैं. नाबालिग का पैन कार्ड बच्चे की पहचान से जुड़ा होता है, लेकिन आवेदन और संपर्क विवरण मातापिता के होते हैं. हर बच्चे के पास नाबालिग पैन कार्ड होना अनिवार्य नहीं है.
- 18 साल के होने के बाद आपको कौन सी जानकारी अपडेट करनी चाहिए?
- सबसे पहले अपने पैन कार्ड पर छपी जानकारी और पैन आवेदन में दर्ज डिटेल्स की जांच करें.
- फोटो: अगर पैन कार्ड पर बचपन की फोटो लगी है, तो आपको उसे बदलकर हाल ही की फोटो लगवानी होगी.
- हस्ताक्षर: नाबालिग के पैन कार्ड पर आपके हस्ताक्षर नहीं होते, वहां आपके मातापिता या कानूनी अभिभावक के हस्ताक्षर हो सकते हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। 18 साल के होने के बाद, आपको अपने खुद के हस्ताक्षर देने होंगे.
- व्यक्तिगत जानकारी: अपना नाम और जन्म तिथि जांचें. अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे ठीक करवाएं. अगर पता या संपर्क विवरण बदल गए हैं या उनमें कोई गलती है, तो उन्हें भी अपडेट करवाएं.
पैन कार्ड कैसे अपडेट कर सकते हैं?
मौजूदा पैन डेटा में बदलाव या सुधार करने के लिए आप आधिकारिक ‘प्रोटीन ईगव’ या ‘UTIITSL’ पैन सेवा के जरिए अनुरोध भेज सकते हैं.संबंधित आधिकारिक पैन सेवा वेबसाइट पर जाएं और पैन विवरण में बदलाव या सुधार करने का विकल्प चुनें.अपना मौजूदा पैन नंबर दर्ज करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. मांगे गए बदलावों के लिए ज़रूरी दस्तावेज जमा करें और तय शुल्क का भुगतान करें.आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपने आवेदन को ट्रैक करने के लिए ‘एक्नॉलेजमेंट नंबर’ अपने पास संभाल कर रखें.आवेदन करने से पहले, संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के पास दस्तावेजों की जरूरत, उन्हें जमा करने के तरीके और शुल्क से जुड़े मौजूदा निर्देशों को जरूर देख लें.


