पंजाब नेशनल बैंक में 5 साल के फिक्स डिपोजिट पर कितना होगा फायदा, जाने एक से 10 साल तक का कैलकुलेशन
आज हम आपको देश के दिग्गज सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी की ब्याज दरों और उनमें मिलने वाले रिटर्न के बारे में बताने वाले हैं।
PNB एफडी की ब्याज दरें
PNB अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाली कई FD ऑफर करता है।
अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दरें भी अलग-अलग हैं, जैसे कि1 साल में 6.25 प्रतिशत ब्याज दर है।
2 साल में 6.30 प्रतिशत ब्याज दर है।
3 साल में 6.30 प्रतिशत ब्याज दर है।
4 साल में 6.35 प्रतिशत ब्याज दर है।
5 साल में 6.35 प्रतिशत ब्याज दर है।
10 साल में 6 प्रतिशत ब्याज दर है।
1 साल की FD पर रिटर्न
अगर आप पीएनबी में 1 साल के लिए 5 लाख रुपये की एफडी करवाते हैं, तो बैंक आपको 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको कुल 5.31 लाख रुपये मिलेंगे, यानी इसमें सीधे 31,990 रुपये का मुनाफा होगा।
2 साल की FD पर रिटर्न
2 साल की अवधि वाली एफडी पर बैंक 6.30 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आप 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 5.66 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपको कुल 66,584 रुपये का ब्याज मिलेगा।
3 साल की FD पर रिटर्न
3 साल की एफडी पर भी ब्याज दर 6.30 प्रतिशत ही है। इसमें 5 लाख रुपये लगाने पर मैच्योरिटी रकम 6.03 लाख रुपये हो जाएगी। यानी 3 साल में आपको कुल 1.03 लाख रुपये का फायदा होगा।
4 साल की FD पर रिटर्न
अगर आप 4 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर से आपको मैच्योरिटी पर 6.43 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह आपको 1.43 लाख रुपये का कुल मुनाफा होगा।
5 साल की FD पर रिटर्न
5 साल की टैक्स सेविंग या नॉर्मल एफडी पर बैंक 6.35 प्रतिशत की दर से रिटर्न दे रहा है। 5 लाख रुपये का निवेश करने पर मैच्योरिटी के समय आपको 6.85 लाख रुपये मिलेंगे, जिसमें 1.85 लाख रुपये केवल ब्याज का हिस्सा होगा।
10 साल की लॉन्ग टर्म FD पर रिटर्न
अगर आप 10 साल की लंबी अवधि के लिए 5 लाख रुपये ब्लॉक करते हैं, तो बैंक 6.00 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा। 10 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको कुल 9.07 लाख रुपये मिलेंगे, यानी आपको पूरे 4.07 लाख रुपये का तगड़ा मुनाफा होगा।


