24 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट
देश की सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL की ओर से हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. GoodReturns के मुताबिक, आज 24 अक्टूबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल (₹)डीजल (₹)दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.76₹99.55
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
हैदराबाद₹116.15₹104.23
जयपुर₹113.19₹98.25
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
नोएडा₹101.96₹95.44
किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?
कच्चे तेल की कीमतें:पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है.
डॉलर के मुकाबले रुपया:भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है. यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है.सरकारी टैक्स और शुल्क:केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं. यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है.रिफाइनिंग की लागत:कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है. ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है.


