India

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द खाते में ट्रांसफर होगी अगली किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द खाते में ट्रांसफर होगी अगली किस्त

Kisan Samman Nidhi: देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर को जारी की जाजाएगी.

दिवाली से ठीक पहले मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए एक बड़ा उत्सव का तोहफा साबित होगी, जिससे 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये भेजे जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इससे पहले 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी. इस बार सरकार दिवाली से पहले ही अक्टूबर महीने में किस्त ट्रांसफर कर रही है. हालांकि, जिन किसानों का ई-केवाईसी (eKYC) और फार्मर रजिस्ट्री का काम अधूरा है, उन्हें तुरंत इन प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा ताकि किस्त का पैसा न अटके.

30 अक्टूबर को खाते में आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी देंगे दिवाली सौगात

देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए खुशखबरी आ गई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त किस दिन आएगी, इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. आगामी 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पात्र किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त जारी करेंगे. दिवाली के त्योहार से ठीक पहले यह आर्थिक मदद मिलना किसानों के परिवारों के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है.

पिछली बार नवंबर में मिली थी किस्त, इस बार अक्टूबर में ही तोहफा

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी. इसके बाद से ही किसान अगली किस्त की राह देख रहे थे. पिछले साल अगस्त से नवंबर वाली किस्त के लिए किसानों को 19 नवंबर तक इंतजार करना पड़ा था और दिवाली के बाद पैसे आए थे. लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने अक्टूबर में ही किस्त जारी करने का फैसला लेकर किसानों को राहत दी है.

किस्त पाने के लिए तुरंत पूरे कर लें ये 2 अधूरे काम

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी होने में अब महज एक हफ्ते का समय बचा है. ऐसे में अगर आपने अपने खाते से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो किस्त अटक सकती है:

eKYC की प्रक्रिया: अगर आपका ई-केवाईसी अधूरा है, तो इसे तुरंत पीएम किसान पोर्टल या बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर लें.

फार्मर रजिस्ट्री: योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराएं.

Share