सिलेंडर की बुकिंग में आज लगेंगे कितने पैसे? देखें LPG की ताजा कीमत
LPG सिलेंडर की बुकिंग कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमतों पर नजर डाल लेना जरूरी है. बहरहाल, .आज 24 अक्टूबर 2026 को देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी आज नहीं बदले गए हैं. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
LPG का अभी क्या चल रहा रेट?
देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 942.00 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810.00 रुपये है. वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये है. इनके मुकाबले नोएडा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम है. यहां अभी इसका रेट 939.50 रुपये है. इस साल जून के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, इससे पहले मार्च में प्रति सिलेंडर 60 रुपये का इजाफा किया गया था.
शहरवार चेक करें रेट
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
हैदराबाद 994.00 रुपये 3,065.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
हर महीने बदलते हैं रेट
भारत में LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव हर महीने की पहली तारीख को किया जाता है. इस दौरान कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर दोनों के ही रेट बदले जाते हैं. देश में Indian Oil (IOCL), BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सुबह 6 बजे नई कीमतों की घोषणा करती हैं, जो इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस, करेंसी एक्सचेंज रेट और कई दूसरे वैश्विक कारकों के आधार पर तय किए जाते हैं.


