PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त
किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 किस्त का इंतजार है। ये किस्त दीपों के त्योहार दीपावली से पहले जारी हो सकती है। योजना की 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी।
योजना की किस्त हर चार माह के अन्तरराल में जारी की जाती है।
इस महीने में पिछली किस्त के चार महीने पूरे हो रहे हैं। पीएम किसान योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। सामान्यतया प्रधानमंत्री द्वारा किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के जरिए एक क्लिक से खातों में किस्त की राशि पहुंचाई जाती है।
इस बार भी ऐसा होने की पूरी संभावना है। हालांकि केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इस सरकारी योजना का लाभ उठाया जा रहा है।


