Haryana

जींद से होकर वृंदावन-आगरा जाएगी स्पेशल ट्रेन, क्या रहेगी टाइमिंग

जींद से होकर वृंदावन-आगरा जाएगी स्पेशल ट्रेन, क्या रहेगी टाइमिंग

हरियाणा से वृदांवन और आगरा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जींद के होकर गुजर सकती है। ट्रेन नंबर 01903 एक नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार पांच चक्कर लगाएगी।

यह ट्रेन रात 8 बजे आगरा से चलकर अगले दिन दोपहर बाद लगभग साढ़े 12 बजे उधमपुर में शहीद कैप्टन तुषार महाराज टर्मिनल पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01904 दो नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक तुषार महाराज टर्मिनल तक प्रत्येक सोमवार पांच चक्कर

नवंबर में संचालित होने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ विभिन्न शहरों के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा। ट्रेन के जींद से होकर गुजरने को मंजूरी मिलती है तो हरियाणा के लोगों को काफी फायदा होगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगीवृदांवन, कोसी कलां, पलवल, दिल्ली, सफदरगंज, रोहतक, जींद, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मू तवी जैसी स्टेशनों पर रुकेगी।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा फायदा

आगरा में ताजमहल, वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दिल्ली में ऐतिहासिक स्मारकों, संग्रहालयों और अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

तरह, जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण हैं। जम्मू तवी तक रेल संपर्क होने से आगे की यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है। जींद रेलवे जंक्शन पर ठहराव होने से यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा।

Share